अहमदाबाद में प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगी
अहमदाबाद, रविवार, 26 अप्रैल 2026। गुजरात के अहमदाबाद में रविवार सुबह एक प्लास्टिक ग्रैन्यूल्स व मोल्ड विनिर्माण फैक्टरी में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अहमदाबाद नगर निगम के अतिरिक्त मुख्य अधिकारी (अग्नि) मिहिर राणा ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि आग सुबह करीब आठ बजे बापूनगर इलाके में स्थित प्रोसेसो प्लास्ट एंटरप्राइज में लगी। आग लगने के बाद काफी दूर से भी घना धुआं उठता हुआ दिखा।
राणा ने कहा, "यह इकाई रात्रि पाली के बाद बंद हो गई थी और आग सुबह के भूतल पर भंडारण क्षेत्र में लगी। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।" राणा ने बताया कि दमकल विभाग की नौ गाड़ियां और कई अन्य अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर भेजे गए, जिसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने आग को पहली मंजिल तक फैलने से रोका। हालांकि, भूतल पर मशीनरी और प्लास्टिक सामग्री को नुकसान पहुंचा है। राणा ने कहा कि आग लगने का सही कारण पता लगाया जा रहा है।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
