अजमेर में सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत
अजमेर, रविवार, 26 अप्रैल 2026। राजस्थान के अजमेर जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा शनिवार रात अरांई क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब थार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। उसने कहा कि घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। उसने बताया कि मृतकों की पहचान कटसुरा गांव निवासी गीता घासल (38), उनके बेटे भंवर लाल (18) और गीता की बहन के बेटे हनुमान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गीता बेटे के साथ अपनी बहन के घर गई थीं और लौटते समय हनुमान भी उनके साथ था। उसने बताया कि हादसे के बाद तीनों को किशनगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया और बाद में गीता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि थार चालक घटना के बाद फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है।
Similar Post
-
राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग
जयपुर, बुधवार, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग ...
-
भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से सोम ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किया ‘साइबर सुरक्षा अभियान’ पोस्टर का विमोचन
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवा ...
