धामी का केंद्र से चारधाम यात्रा में एलपीजी आपूर्ति सौ फीसदी रखने का अनुरोध
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से चारधाम यात्रा के दौरान व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का अनुरोध किया है। धामी ने सोमवार को यहां कर्तव्य भवन स्थित श्री पुरी के कार्यालय में उनसे भेंट की और कहा कि अप्रैल से नवम्बर तक संचालित होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखण्ड पहुंचते हैं, जिससे व्यावसायिक एलपीजी की मांग में भारी वृद्धि होती है। इस अवधि में लगभग 9.68 लाख व्यावसायिक सिलेंडरों की आवश्यकता होती है, इसलिए केंद्र सरकार का इस दौरान रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना आवश्यक है।
मानसून अवधि (जून से सितम्बर) तक आपदाजन्य संवेदनशीलता का उल्लेख करते हुए श्री धामी ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का अतिरिक्त 5 प्रतिशत (करीब 48 हजार सिलेंडर) आवंटन की भी मांगा, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए। पर्वतीय एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखण्ड में पर्यटन, विशेषकर धार्मिक पर्यटन, अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार है और चारधाम यात्रा इसका अहम हिस्सा है। पुरी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया और राज्य के हितों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
Similar Post
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
-
हत्या के मामले में अदालत ने छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी
बाराबंकी (उप्र), बुधवार, 09 सितंबर 2026। जिले के मसौली के ग्राम र ...
-
द्रमुक मुख्यमंत्री विजय की टिप्पणी के विरोध में 12 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द् ...
