गुजरात: व्यावसायिक परिसर में आग लगी, 25 लोगों को बचाया गया
अहमदाबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। अहमदाबाद स्थित एक व्यावसायिक इमारत में सोमवार को आग लग गई और यह तेजी से भूतल से ऊपरी मंजिलों पर फैल गयी जिससे कई लोग वहां फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सबसे ऊपरी मंजिल में 25 लोग फंस गए, जिन्हें वहां से निकाला गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। श्याममल क्रॉसरोड्स के पास स्थित शंग्रीला-2 आर्केड में हुई इस घटना में कुछ दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शंग्रीला-2 आर्केड चार मंजिला इमारत है जिसमें भूतल पर एक बैंक और ऊपरी मंजिलों पर कार्यालय तथा एक जिम स्थित हैं।
अधिकारियों के अनुसार, भूतल पर स्थित निजी बैंक की शाखा के अंदर एटीएम इकाई के पास आग शुरू हुई और यह तेजी से फैलते हुए पार्किंग क्षेत्र तथा ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई। एक अधिकारी ने बताया कि चौथी मंजिल पर स्थित जिम में फंसे कम से कम 25 लोगों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया। अग्निशमन नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 10 बजकर करीब 15 मिनट पर आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की 38 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गयीं। संभागीय अग्निशमन अधिकारी कैजाद दस्तूर ने बताया कि "ऊपरी मंजिल पर फंसे लगभग 25 लोगों को हमारे कर्मियों ने सुरक्षित नीचे उतार लिया और कोई हताहत नहीं हुआ।''
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
