सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने वाले प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के लिए नामांकन आमंत्रित किए, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और कला एवं संस्कृति जैसे क्षेत्रों में देश भर के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रतिवर्ष पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इस साल 31 जुलाई तक पांच से 18 वर्ष की आयु के वे बच्चे पुरस्कार के लिए नामांकन कर सकते हैं, जो विभिन्न श्रेणियों में इसके पात्र हैं। मंत्रालय ने बताया कि स्व-नामांकन और अनुशंसाएं, राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा की जा सकती हैं तथा आवेदन केवल 31 जुलाई तक पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए आवेदक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर जा सकते हैं।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
