जिला प्रभारी एवं टीएडी मंत्री ने ग्राम विकास रथों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

img

जयपुर, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र में विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले की 04 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान का आरम्भ मंगलवार को किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी एवं टीएडी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के प्रचार प्रचार के लिए विधानसभा क्षेत्र में एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान प्रारंभ किया गया है, ये ग्राम रथ जिले के चारों विधानसभा के प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर आमजन को लाभान्वित करेंगे, जिससे आमजन में जागरूकता आएगी तथा यह रथ सायंकालीन जिस स्थान पर रुकेंगे वहां सांस्कृतिक संध्या चौपाल आयोजित की जाएगी।

13 विभागों की योजनाओं की मिलेगी जानकारी-

ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास विभाग सहित 13 विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्राम रथ अभियान के दौरान आमजन को उपलब्ध करवाई जाएगी।

सर्किट हाउस डूंगरपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवं टीएडी मंत्री बाबुलाल खराड़ी, विधायक सागवाड़ा शंकरलाल डेचा, पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा के आतिथ्य में एवं जिला कलक्टर देशलदान की मौजूदगी में ग्राम विकास रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ये एलईडी मोबाइल वैन निर्धारित रूट के अनुसार ग्राम पंचायतों में जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं मीडिया कर्मी मौजूद रहें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement