बैंकॉक से बेंगलुरु पहुंचे यात्री से हवाई अड्डे पर 1.28 करोड़ रुपये का गांजा बरामद
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए एक यात्री को मंगलवार को पकड़ा गया और उसके पास से 1.28 करोड़ रुपये का 'हाइड्रोपोनिक' गांजा बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान उजागर नहीं की गई है और उसे स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "हमने बैंकॉक से आए एक यात्री को रोका और बैग में छिपाकर रखा गया 1.28 करोड़ रुपये का 3.66 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया।" हाइड्रोपोनिक गांजा का मतलब है ऐसा गांजा जिसे मिट्टी की बजाय हाइड्रोपोनिक्स (पानी-आधारित खेती) तकनीक से उगाया जाता है।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
