हिमाचल के कांगड़ा में मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार
धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), बुधवार, 29 अप्रैल 2026। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा पुलिस ने एक समन्वित अभियान चलाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 4.04 किलोग्राम चरस बरामद की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक रतन ने बताया कि सोमवार को नियमित गश्त के दौरान मिली एक गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने पंचरुखी थाना क्षेत्र में एक ऑल्टो के-10 कार को रोका और तलाशी के दौरान मादक पदार्थ बरामद किए। इस सिलसिले में कुल्लू जिले के खुन्न गांव निवासी गोपाल (24) और डगुट गांव निवासी सुरेंद्र कुमार (37) को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जांच और तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि आरोपियों के संबंध एक बड़े तस्करी गिरोह से हैं। ये दोनों कथित तौर पर चरस की यह खेप कांगड़ा जिले के पालमपुर निवासी कमलजीत सिंह उर्फ 'काकू' (39) और संगम शर्मा उर्फ 'गोलू' (26) को पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि एक गोपनीय दल ने कई जगहों पर छापेमारी की और मंगलवार को 18 घंटे के भीतर तस्करी के इन दो मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, गिरोह के व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
