कार खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, एएनएम की मौत
जैसलमेर, रविवार, 03 मई 2026। राजस्थान के जैसलमेर जिले में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक सहायक नर्स (एएनएम) की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के हड्डा क्रॉसिंग के पास हुआ, जब एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान हरिया चौधरी (35) के रूप में हुई है। हरिया सलखा गांव में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस ने बताया कि वह अपने पति और बेटी के साथ कार में यात्रा कर रही थीं। हादसे में हरिया की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। बच्ची सुरक्षित है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
