पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन
जयपुर, रविवार, 03 मई 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अलवर जिले के कठूमर से पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का रविवार तड़के निधन हो गया। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। उनकी उम्र 73 वर्ष थी। बैरवा पिछले कई दिनों से जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती थे और रक्तचाप व मधुमेह से पीड़ित थे। उन्होंने तड़के लगभग तीन बजे अंतिम सांस ली। बैरवा चार बार विधायक रहे। उन्होंने आखिरी बार वर्ष 2018 में कांग्रेस के टिकट पर कठूमर से जीत दर्ज की थी। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे राजनीति के क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। बैरवा का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव रोनीजठन, कठूमर में किया जाएगा।
Similar Post
-
पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन
जयपुर, रविवार, 03 मई 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अलवर जिले क ...
-
राज्यपाल ने किया गुरुकुल कन्या महाविद्यालय के छात्रावास के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
जयपुर, बुधवार, 29 अप्रैल 2026। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि ब ...
-
मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने किया 181 हेल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण
जयपुर, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। राज्य में सुशासन और अपराधों के प ...
