गायक मीका ने पंजाब के राज्यपाल कटारिया से की मुलाकात, नशा-विरोधी अभियान में होंगे शामिल
चंडीगढ़, रविवार, 03 मई 2026। मशहूर गायक मीका सिंह ने शनिवार को यहां लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने गायक से पंजाब में नशा विरोधी अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए मीका सिंह ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वह चंडीगढ़ प्रशासन के साथ मिलकर शहर में एक मेगा शो का आयोजन करेंगे। गायक ने कहा कि यह शो निशुल्क के आयोजित किया जाएगा और इससे जुटाया गया पूरा समर्थन नशा विरोधी अभियान को मजबूत करने के लिए समर्पित किया जाएगा। मीका सिंह ने पंजाब में बॉलीवुड और हॉलीवुड स्तर की एक विश्वस्तरीय फिल्म सिटी विकसित करने का सुझाव दिया, ताकि फिल्म निर्माताओं और पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
Similar Post
-
तापसी पन्नू ने ‘गांधारी’ की ग्लोबल कामयाबी पर तोड़ी चुप्पी
तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ ने वैश्विक स्तर पर शानदा ...
