तमिलनाडु चुनाव : अभिनेता विजय की टीवीके 107 सीट पर आगे, 55 सीट पर दूसरे स्थान पर
चेन्नई, सोमवार, 04 मई 2026। तमिलनाडु में सोमवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी रहने के बीच अभिनेता-नेता विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के उम्मीदवार 107 सीट पर सबसे आगे, जबकि 55 सीट पर दूसरे पायदान पर हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दोपहर 2:35 बजे तक हुई मतगणना में टीवीके उम्मीदवार छह विधानसभा क्षेत्रों में 1,000 से भी कम वोट के अंतर से पीछे हैं। आयोग के अनुसार, कुंभकोणम से पार्टी उम्मीदवार विनोद अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी से महज 86 वोट, जबकि शोलावंदन से करुप्पैया एमवी 100 वोट और विक्रवंडी से विजय वदिवेल 102 वोट से पीछे हैं। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 सीट पर जीत जरूरी है। दोपहर 2:35 बजे तक हुई मतगणना में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने 57 सीट, जबकि विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने 51 सीट पर बढ़त हासिल की है।
Similar Post
-
केरलवासियों का भरोसा यूडीएफ का मार्गदर्शन करेगा: प्रियंका
नई दिल्ली, सोमवार, 04 मई 2026। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ...
-
केरल में मुख्यमंत्री को लेकर नेतृत्व का फैसला सबको स्वीकार्य होगा: पायलट
नई दिल्ली, सोमवार, 04 मई 2026। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने के ...
-
पौधारोपण अभियान को बनाएं जन आंदोलन, मानसून से पूर्व सुनिश्चित हों सभी तैयारियां- मुख्यमंत्री
जयपुर, सोमवार, 04 मई 2026। राज्य सरकार द्वारा बांसवाड़ा के झांतल ...
