फिल्म 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर 37 करोड़ रुपये कमाए
रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म "राजा शिवाजी" ने अपने पहले सप्ताहांत में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी दी। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की इस फिल्म का निर्देशन देशमुख ने किया है और यह एक मई को मराठी व हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को अपने आधिकारिक 'इंस्टाग्राम हैंडल' पर एक पोस्ट करके बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए। इसमें फिल्म का पोस्टर भी शामिल था। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.40 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की। इसके बाद अगले दिनों में इसने क्रमशः 11.50 करोड़ रुपये और 13.10 करोड़ रुपये कमाए। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 37 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की है। उन्होंने कहा कि यह रिलीज के शुरुआती तीन दिन में सबसे अधिक कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है। आंकड़ों के आगे कहा गया है कि ''राजा शिवाजी'' सिनेमाघरों में इतिहास रच रही है। शुरुआती तीन दिन में फिल्म ने देशभर में 37 करोड़ रुपये कमाए।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
