दिल्ली : मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के लिए 13 'हीटवेव रिस्पॉन्स वैन' को हरी झंडी दिखाई
नई दिल्ली, बुधवार, 06 मई 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के प्रत्येक जिले के लिए 13 'हीटवेव रिस्पॉन्स वैन' को हरी झंडी दिखाई और लोगों से भीषण गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने बढ़ते तापमान से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए उपायों का विवरण देने वाली 'लू से निपटने संबंधी कार्य योजना' पुस्तिका भी जारी की। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरी दिल्ली में लू से निपटने के लिए कार्य योजना लागू की है, जिसके तहत ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के पाउच, टोपी, गमछे, प्राथमिक चिकित्सा सामग्री और अन्य आवश्यक सामान वितरित किए जा रहे हैं।
रेखा ने कहा, "हमें विशेष रूप से उन श्रमिकों की चिंता है जिन्हें बाहर धूप में काम करना पड़ता है और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। सभी सार्वजनिक और निजी संगठनों को दोपहर एक बजे से शाम चार बजे के बीच काम बंद करने का निर्देश दिया गया है।" उन्होंने बताया कि स्कूलों को भी बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश जारी किए गए हैं।" साथ ही अस्पतालों में दवाओं और बिस्तरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।
Similar Post
-
ई-कैबिनेट प्रणाली से फैसले लेने की गति बढ़ेगी, प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार होगा: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रव ...
-
आय से अधिक संपत्ति का मामला: राहुल गांधी की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय कांग्रेस नेता ...
-
अदालत सोमवार को आबकारी मामले में केजरीवाल को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगी
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय सोमवार क ...
