नोएडा में तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 17 मोटरसाइकिल और आठ मोबाइल फोन बरामद
नोएडा(उप्र), गुरुवार, 07 मई 2026। गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा से कथित तौर पर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर, उनसे विभिन्न स्थानों से लूटे गए आठ मोबाइल फोन तथा चोरी की गई 17 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में कई प्राथमिकी दर्ज हैं। अपर पुलिस उपायुक्त जोन-प्रथम मनीषा सिंह ने बताया कि नोएडा फेस-1 थाना पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को सूरज ,अनिल और सुशील नामक तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि इन बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 17 मोटरसाइकिल तथा विभिन्न जगहों से लूटे गए आठ मोबाइल फोन बरामद किये हैं। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सूरज के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 30 मामले दर्ज हैं जबकि अनिल और सुशील के खिलाफ दर्जन- दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने एनसीआर में लूटपाट और चोरी की 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
Similar Post
-
ई-कैबिनेट प्रणाली से फैसले लेने की गति बढ़ेगी, प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार होगा: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रव ...
-
आय से अधिक संपत्ति का मामला: राहुल गांधी की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय कांग्रेस नेता ...
-
अदालत सोमवार को आबकारी मामले में केजरीवाल को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगी
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय सोमवार क ...
