शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 212.58 अंक गिरकर 77,631.94 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 318.45 अंक (0.40 प्रतिशत) नीचे 77,526.07 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 93 अंक की गिरावट के साथ 24,233.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 90.75 अंक यानी 0.37 प्रतिशत नीचे 24,235.90 अंक पर रहा। बाजार में बैंकिंग, वित्त, धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट रही जबकि आईटी, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक हरे निशान में थे। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर नीचे चल रहे थे। वहीं, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और एचसीएल के शेयरों में उछाल देखा गया है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
