प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर झटका; 11,45,124 फॉलोअर्स घटे

img

सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम लोगों का सबसे फेवरेट प्लेटफॉर्म बन चुका है। लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स के जरिए लाखों लोगों तक अपनी पहुंच बना रहे हैं और इसके जरिए जमकर कमाई भी कर रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ी है, वैसे-वैसे फर्जी अकाउंट और बॉट्स की समस्या भी बढ़ती गई है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए इंस्टाग्राम ने साल 2026 में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बड़े पैमाने पर एक सफाई अभियान चलाया, जिसमें लाखों ऐसे अकाउंट हटाए गए, जो या तो लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहे थे या फिर पूरी तरह से फर्जी और ऑटोमेटेड थे। इंस्टाग्राम की इस कार्रवाई के बाद कई बड़े सेलिब्रिटी, इन्फ्लुएंसर और ब्रैंड्स के फॉलोअर्स की संख्या में अचानक गिरावट देखने को मिली है।

कई टॉप सेलेब्स के फॉलोअर्स रातोंरात लाखों में कम हो गए। इस सफाई अभियान से एक्ट्रेस और बिजनसवूमन काइली जेनर से करीब 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स साफ हो गए। बताया जा रहा है कि सेलेना गोमेज के भी लगभग छह मिलियन फॉलोअर्स इसी सफाई की वजह से कम हो गए। इनके अलावा एरियाना ग्रांडे , बियॉन्से, टेलर स्विफ्ट , जस्टिन बीबर, विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा जैसे कई अन्य सिलेब्रिटीज हैं, जिनके फॉलोअर्स रातों-रात धम्म से निचे गिर गए। बताया जा रहा है कि जहां प्रियंका चोपड़ा के ऑलोअर्स की संख्या पहले करीब 94,558,158 थी, वो अब घटकर 93,413,034 रह गई है। उनके अकाउंट से करीब 1,145,124 फॉलोअर्स साफ हो गए हैं, जो फेक थे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement