नवीन पटनायक ने विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी
भुवनेश्वर, रविवार, 10 मई 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर रविवार को बधाई दी। ओडिशा के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके पटनायक ने उम्मीद जताई कि विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु विकास की नई ऊंचाई छुएगा। ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पटनायक ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई। मुझे उम्मीद है कि आपके नेतृत्व में राज्य की जनता के सहयोग से तमिलनाडु विकास की नई ऊंचाई हासिल करेगा। शुभकामनाएं।" विजय ने रविवार को एक भव्य समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। इसके साथ ही दक्षिण भारत के इस राज्य में 60 वर्षों में पहली बार द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से इतर किसी अन्य दल की सरकार बनी है।
Similar Post
-
ई-कैबिनेट प्रणाली से फैसले लेने की गति बढ़ेगी, प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार होगा: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रव ...
-
आय से अधिक संपत्ति का मामला: राहुल गांधी की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय कांग्रेस नेता ...
-
अदालत सोमवार को आबकारी मामले में केजरीवाल को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगी
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय सोमवार क ...
