केजरीवाल ने नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
नई दिल्ली, मंगलवार, 12 मई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार परीक्षाओं को सफलतापूर्वक कराने में असफल रही है। केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रश्नपत्र लीक को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि यह लोगों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि अब तक चार बार नीट पेपर लीक हो चुका है। इससे साबित होता है कि बड़े स्तर पर कोई मिलीभगत है। आप नेता ने कहा कि जो पेपर लीक नहीं रोक सकते हैं वह सरकार क्या चलायेंगे। सरकार लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने छात्रों से जन आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतरने का भी आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों को लेकर तीन मई को हुई नीट-यूजी (2026) की परीक्षा रद्द कर दी है। एजेंसी ने एक बयान में बताया कि इस परीक्षा का आयोजन आगे अधिसूचित तारीख को किया जाएगा, जिसके लिए परीक्षार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Similar Post
-
ई-कैबिनेट प्रणाली से फैसले लेने की गति बढ़ेगी, प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार होगा: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रव ...
-
आय से अधिक संपत्ति का मामला: राहुल गांधी की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय कांग्रेस नेता ...
-
अदालत सोमवार को आबकारी मामले में केजरीवाल को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगी
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय सोमवार क ...
