सोफी चौधरी ने टॉक शो की सफलता पर जताया आभार, खास नोट भी लिखा
गायिका और अभिनेत्री सोफी चौधरी इन दिनों चर्चित टॉक शो 'फेमसली फिट विद सोफी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सोफी ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी टीम के लिए पोस्ट किया। सोफी चौधरी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वे बॉलीवुड के सेलेबस के साथ नजर आ रही हैं। दर्शकों की तरफ से शो को मिल रहे अपार प्यार ने सोफी को भावुक कर दिया। उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया कि इस शो को बनाने का उद्देश्य लोगों को फिटनेस की तरफ जागरुक करना और सेलेब्स के जीवन की बातें सभी के सामने लाना है।
उन्होंने लिखा, "'फेमसली फिट विद सोफी' को जो प्यार मिल रहा है, उससे मैं सच में बहुत भावुक और आभारी हूं। मैंने यह शो इसलिए बनाया था ताकि यह लोगों को प्रेरित, एंटरटेन और सेलेब्स के साथ उनके जीवन पर वास्तविक बातचीत करना था। सच कहूं, तो यह सब हमारे दर्शक और बेहतरीन टीम की वजह से संभव हो पाया है।" उन्होंने लिखा, "मेरे शो में आए मेहमानों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने अपनी सच्चाई, ह्यूमर और दिल से अपनी कहानियां शेयर कीं। आप सभी के साथ हर बातचीत बहुत खास रही। कैमरे के पीछे काम करने वाली पूरी टीम का भी बहुत धन्यवाद, जिन्होंने इस शो पर उतना ही भरोसा किया जितना मैंने किया था।"
सोफी ने पर्दे के पीछे काम करने वाली प्रोडक्शन टीम, अमेजन ब्रैंड्स और एमएक्स प्लेयर के सहयोग की भी जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा, "गौरव और पवनीत, इस सफर में साथ देने और प्रोजेक्ट को मिलकर बनाने के लिए बहुत शुक्रिया। साहिल, पवन और पूरी टीम, आपकी मेहनत और समर्पण के बिना यह संभव नहीं था।" अभिनेत्री ने यह भी लिखा, "मेरी पर्सनल टीम आप सभी के बिना यह सफर पूरा नहीं हो सकता था। तनीषा और अंशिका, आपका भी तहे दिल से धन्यवाद। मेरे लंबे समय से ट्रेनर प्रशांत बंदल समेत बाकी की टीम को मुझे फिट रखने के लिए दिल से धन्यवाद। मेरी प्यारी मम्मा, आप मेरा सबसे बड़ा सहारा हो, आपसे बहुत प्यार है और आखिरी में, सभी दर्शकों का बहुत-बहुत धन्यवाद।"
Similar Post
-
आवारापन 2 के टीजऱ में दिखा दिशा पाटनी का नया अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की आगामी फिल्म आवारापन 2 का टीजऱ रिलीज ...
-
ओरी ने दिखाई नीता अंबानी और ईशा अंबानी के वेनिस सेलिब्रेशन के पर्दे के पीछे की खास झलक
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर अपने खास हास्य अंदाज़ से स ...
-
मैसा के BTS फोटो ने बढ़ाया क्रेज
पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा की शूटिंग से जु ...
