मुख्य चुनाव आयुक्त ने एसआईआर के तीसरे चरण में मतदाताओं से पूरे उत्साह से भाग लेने की अपील की
नई दिल्ली, बुधवार, 14 मई 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदाताओं से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में पूरे उत्साह से भाग लेने की अपील की है। कुमार ने गुरुवार को 16 राज्यों और 03 केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के तीसरे चरण के शुभारंभ के कार्यक्रम की घोषणा पर कहा, 'मैं सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण में उत्साहपूर्वक भाग लेने और अपने मतदाता-गणना प्रपत्र भरने की अपील करता हूं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, 'एसआईआर का संचालन यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है कि मतदाता सूची में केवल पात्र मतदाताओं के नाम शामिल हों और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल न हो।
Similar Post
-
ई-कैबिनेट प्रणाली से फैसले लेने की गति बढ़ेगी, प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार होगा: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रव ...
-
आय से अधिक संपत्ति का मामला: राहुल गांधी की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय कांग्रेस नेता ...
-
अदालत सोमवार को आबकारी मामले में केजरीवाल को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगी
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय सोमवार क ...
