दिल्ली सरकार के कर्मचारी दो दिन घर से काम करेंगे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, बुधवार, 14 मई 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेट्रोल और डीजल बचाने समेत मितव्ययिता के उपायों के तहत 'मेरा भारत मेरा योगदान' अभियान की घोषणा की और कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी हफ्ते में दो दिन घर से काम करेंगे और वाहनों का कम से कम इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा निजी कंपनियों के प्रबंधन से भी उनके कर्मियों को घर से काम करने की इजाज़त देने के लिए बात की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने अधिकारियों के तेल कोटे में भी 20 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री हर सोमवार को 'मंडे मेट्रो' मनाएंगे और दफ्तर आने-जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे। गुप्ता ने दिल्ली वालों से अपील की कि वे हफ्ते में एक दिन 'नो व्हीकल डे' मनाएं और उस दिन अपने निजी वाहन का उपयोग न करें, बल्कि मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों का उपयोग करें।
Similar Post
-
ई-कैबिनेट प्रणाली से फैसले लेने की गति बढ़ेगी, प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार होगा: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रव ...
-
आय से अधिक संपत्ति का मामला: राहुल गांधी की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय कांग्रेस नेता ...
-
अदालत सोमवार को आबकारी मामले में केजरीवाल को आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगी
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय सोमवार क ...
