मोदी ने लोगों से विदेश यात्रा नहीं करने की अपील की और खुद पांच देशों की यात्रा पर चले गए: मान

img

चंडीगढ़, शनिवार, 16 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने लोगों से विदेश यात्राएं नहीं करने की अपील की जबकि खुद विदेश जाना बंद नहीं किया है। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच, मोदी ने ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद और विदेश यात्रा को स्थगित करने का आह्वान किया है। उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग करने, कारपूलिंग करने, इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक उपयोग करने और घर से काम करने का भी आग्रह किया।

मान ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''सबसे पहले प्रधानमंत्री को अपनी विदेश यात्राएं रोकनी चाहिए। वे अभी कहां हैं? वे नीदरलैंड गए हैं। वे 3-4 और देशों का दौरा करेंगे। उन्होंने लोगों से विदेश यात्रा से बचने के लिए कहा था, लेकिन वह स्वयं (विदेश) चले गए। आप सब कुछ बंद कर रहे हैं... सोना न खरीदें, विदेश यात्राएं न करें, घर से काम करें।'' मुख्यमंत्री ने मोदी की अपील को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, ''प्रधानमंत्री घर से काम क्यों नहीं करते?'' उन्होंने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।

उन्होंने पूछा, ''हमें 'विश्वगुरु' बनना था, लेकिन हम 'विश्वचेले' बन गए हैं। युद्ध कहीं और हो रहा है, लेकिन प्रतिबंध यहां लगाए जा रहे हैं। किसी अन्य देश ने ऐसा (प्रतिबंध) क्यों नहीं लागू किया?'' वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण ईंधन के खुदरा विक्रेताओं को हो रहे भारी नुकसान के मद्देनजर, शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। देश में चार साल से अधिक समय बाद कच्चे तेल के दाम में यह पहली बढ़ोतरी है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement