दिल्ली में एक रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद नौ लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए
नई दिल्ली, रविवार, 17 मई 2026। दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक चार मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद महिलाओं व एक नाबालिग लड़की समेत नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, शनिवार आधी रात 12 बजकर तीन मिनट पर मानसरोवर पार्क के डी-45 स्थित भवन में आग लगने की सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूतल पर स्थित पार्किंग क्षेत्र में रखे घरेलू सामानों में लगी।
बचाव अभियान के दौरान, डीएफएस कर्मियों ने इमारत की विभिन्न मंजिलों पर फंसे नौ लोगों को सुरक्षित निकाला और धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान वंशिका (20), तनिष्का सोनी (19), दुर्गेश (49), योगेश वर्मा (50), राज रानी (65), अरुण गर्ग (48), अनन्या (12), रेनू गर्ग (19) और प्रतीक गर्ग (19) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर बाद में काबू पा लिया गया, लेकिन आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
