एटली और प्रिया एटली ने बेटी के नाम का किया खुलासा
फिल्ममेकर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। कपल ने बताया कि उन्होंने अपनी नन्हीं बेटी का नाम “मियू” रखा है। इस पावर कपल ने इस खास घोषणा को एक खूबसूरत पेस्टल विजुअल के साथ साझा किया है, जिसमें बच्ची का नन्हा हाथ नजर आ रहा है और तस्वीर पर लिखा है, “एक नन्ही सी जान, जिसने हमारे दिलों में सबसे बड़ी जगह बना ली है।” पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने यह भी लिखा है कि अब उनकी प्यार की निशानी को एक नाम मिल गया है। नाम का खास मतलब भी उन्होंने बताया है कि मियू का अर्थ है खूबसूरती, कोमलता और प्यार का प्रतीक। बेटी के नाम के खुलासे के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने कपल को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। फिलहाल एटली और प्रिया एटली का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया है और लोग इसकी सादगी और भावुक अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
Similar Post
-
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' के मेकर्स ने शनिवार को 'हनुमान 2 - द राइ ...
-
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की हॉलीवुड में दस्तक
भारतीय फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज ...
-
अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय
- प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी ...
