उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में जानमाल की हानि अत्यंत दुखद: राष्ट्रपति मुर्मू
नई दिल्ली, सोमवार, 18 मई 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में लोगों के मारे जाने की घटना को अत्यंत दुखद करार दिया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चालक और दो महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई हादसा सिसैया-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर उंचगांव और भरेहता गांव के बीच हुआ। मुर्मू ने 'एक्स' में एक पोस्ट में कहा ''उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जानमाल की हानि की खबर बेहद दुखद है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।''
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
