राम चरण ने जान्हवी कपूर को बताया ‘छुपा रुस्तम’
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता राम चरण ने फिल्म ‘पेड्डी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अपनी सह-कलाकार जान्हवी कपूर की जमकर सराहना की और उन्हें छुपा रुस्तम बताया। इवेंट में राम चरण ने कहा कि जान्हवी कपूर ने फिल्म के लिए चुपचाप और गंभीरता से तैयारी की, जिसका परिणाम शूटिंग के दौरान सभी के सामने एक बड़े सरप्राइज के रूप में आया। उन्होंने कहा कि जान्हवी ने अपने प्रदर्शन से पूरी टीम को प्रभावित किया है और फिल्म में उनका नया और रॉ अवतार दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
राम चरण ने शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए बताया कि टीम पिछले कई दिनों से लगातार काम कर रही थी और एक गाने की शूटिंग के दौरान जान्हवी का प्रदर्शन सबसे अलग और प्रभावशाली रहा। उन्होंने कहा कि मुझे गाने की तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिला, लेकिन वह आईं और मुझसे कहीं बेहतर कर गईं। रामचरण ने कहा कि जान्हवी कपूर ने इस प्रोजेक्ट के लिए बेहद समर्पण और मेहनत के साथ काम किया है। उन्होंने बताया कि जान्हवी मुंबई में बिना किसी चर्चा के लगातार तैयारी करती रहीं और अपने किरदार को पूरी तरह समझने की कोशिश की।
राम चरण ने जाह्नवी को छुपा रुस्तम बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर में इतनी मेहनत करने वाला कलाकार कम ही देखा है, जो पर्दे के पीछे इतनी गंभीरता से तैयारी करता हो। इवेंट के दौरान राम चरण थोड़े भावुक भी नजर आए। उन्होंने अपने परिवार से जुड़े फिल्मी इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पिता और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने पहले साथ काम किया था। उन्होंने दर्शकों को भरोसा दिलाया कि ‘पेड्डी’ में उनकी और जान्हवी कपूर की जोड़ी स्क्रीन पर एक नई और दमदार केमिस्ट्री लेकर आएगी, जो दर्शकों को निराश नहीं करेगी।
Similar Post
-
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' के मेकर्स ने शनिवार को 'हनुमान 2 - द राइ ...
-
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की हॉलीवुड में दस्तक
भारतीय फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज ...
-
अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय
- प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी ...
