भाजपा ने जो बोया, वही काट रही: मोदी पर राहुल के बयान को लेकर बोलीं महबूबा मुफ्ती
श्रीनगर, बुधवार, 20 मई 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ''गद्दार'' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वही काट रही है जो उसने वर्षों तक मुसलमानों व धर्मनिरपेक्ष लोगों को ''गद्दार'' कहकर बोया था। मुफ्ती उस सवाल का जवाब दे रही थीं जो राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ''गद्दार'' कहने और उन पर ''भारत को बेचने की कोशिश'' का आरोप लगाने को लेकर पूछा गया था।
राहुल गांधी के इस बयान पर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। शोपियां में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के बयान पर छिड़े विवाद को खारिज करते हुए कहा, ''अगर राहुल गांधी ने कुछ कहा तो इतना हंगामा क्यों? मुसलमानों और धर्मनिरपेक्ष लोगों को गद्दार कहने की शुरुआत तो भाजपा ने ही की थी।''
उन्होंने कहा, ''पहले वे कहते थे 'पाकिस्तान जाओ', अब कह रहे हैं 'ईरान जाओ'। मुसलमानों के घर बुलडोजर से गिराए गए, लेकिन किसी ने एक शब्द नहीं कहा।'' मुफ्ती ने कहा कि भाजपा अपने ही कर्मों का फल भुगत रही है। उन्होंने कहा, ''उन्होंने जो बीज बोए थे, उन्हें ही वह काट रहे हैं।'' राहुल गांधी ने यह आरोप लगाकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था कि भाजपा ने महात्मा गांधी और बी. आर. आंबेडकर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक रैली में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
