नीट प्रश्न पत्र लीक: पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में, खैरनार की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ाई
नई दिल्ली, बुधवार, 20 मई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्न पत्र लीक मामले में पांच आरोपियों को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया और एक आरोपी की सीबीआई हिरासत की अवधि बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने पांचों आरोपियों - मंगीलाल खटिक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे - को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने के अनुरोध वाली याचिका को स्वीकार कर लिया। न्यायाधीश गुप्ता ने आरोपी शुभम खैरनार से और पांच दिन तक (सीबीआई) हिरासत में पूछताछ करने की अनुमति दी। इस बीच, जांच एजेंसी ने दो आरोपियों - मनीषा मांढरे और शिवराज मोटेगांवकर - के हस्ताक्षर के नमूने मांगे हैं।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
