नया बिजलीघर बनाना सरकार के वश में नहीं: अखिलेश
लखनऊ, शुक्रवार, 22 मई 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तंज कसते हुये कहा कि बिजली के नये संयंत्र लगाना सरकार के वश की बात नहीं है। यादव ने एक्स पर लिखा, 'बिजली के नये प्लांट लगाना तो आपके बस में था नहीं, न ही आपकी तंग सोच में। मुँह से ये कह ही देते '3x660 सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट' तो गर्मी में झुलसते प्रदेशवासियों को सुनकर ही थोड़ी राहत मिल जाती। उन्होने कहा , 'भाजपा के कुराज में उप्र में बिजली की सिर्फ़ 'माँग' बढ़ रही है या 'दाम' बढ़ रहे हैं, सप्लाई-आपूर्ति नहीं। भाजपा राज, यूपी ख़स्ताहाल।' उन्होंने अपने संदेश के साथ स्मार्ट नगर, लखनऊ, राजधानी, उत्तर प्रदेश शब्द भी जोड़े। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और कई जिलों से बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं। विपक्ष लगातार बिजली संकट को लेकर सरकार को घेर रहा है।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग आंशिक रूप से बहाल, 3,886 अमरनाथ श्रद्धालु जम्मू से रवाना
जम्मू, रविवार, 02 अगस्त 2026। लगातार बारिश के कारण दो दिनों तक बं ...
-
मजदूरों के हत्यारों के नामों सार्वजनिक किये जायें : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्य ...
-
भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
श्रीनगर, रविवार, 02 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनो ...
