पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं के लिए एक जून से मुफ्त यात्रा की अधिसूचना जारी की
कोलकाता, शुक्रवार, 22 मई 2026। पश्चिम बंगाल सरकार ने एक जून से राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की अधिसूचना जारी की है। यह योजना महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और सार्वजनिक परिवहन तक उनकी पहुंच में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। राज्य परिवहन विभाग द्वारा 21 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार, पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा संचालित कम और लंबी दूरी की बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। परिवहन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि संबंधित बीडीओ या एसडीओ कार्यालयों के माध्यम से आवेदन करने पर सभी पात्र महिलाओं को क्यूआर कोड, फोटो और लाभार्थी विवरण वाला एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा।
इसमें कहा गया है कि राज्य की महिलाओं को आधार कार्ड, मतदाता फोटो पहचान पत्र, वीबी-जी राम जी रोजगार कार्ड, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू का पहचान पत्र, स्कूलों/कॉलेजों/विश्वविद्यालयों द्वारा जारी पहचान पत्र जैसे सहायक दस्तावेजों के आधार पर स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि स्मार्ट कार्ड जारी होने तक, महिला यात्रियों को वैध फोटो पहचान दस्तावेजों को प्रस्तुत करने पर इस सुविधा का लाभ उठाने की अनुमति होगी।
Similar Post
-
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया: ध्रुव राठी
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविव ...
-
मान ने दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारे में जबरन घुसने की निंदा की
चंडीगढ़, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मा ...
-
पुलिस के देरी से रिहा करने के कारण दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके दीपके: परिवार का दावा
छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जन ...
