निवर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 मई 2026। निवर्तमान प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने इस मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा की। एक्स पर जारी पोस्ट के अनुसार, "प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने अपनी पत्नी के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।" जनरल चौहान का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। केंद्र ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एन एस राजा सुब्रमणि को नया प्रमुख रक्षा अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी काम करेंगे।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
