ओडिशा: भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर इबोला निगरानी प्रणाली शुरू
भुवनेश्वर, शनिवार, 23 मई 2026। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इबोला के प्रकोप की घोषणा किये जाने के बाद ओडिशा के भुवनेश्वर में हवाई अड्डे के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अनिवार्य 'थर्मल स्क्रीनिंग' सहित एक निगरानी प्रणाली शुरू की। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। किसी व्यक्ति को बिना स्पर्श किए दूर से उसका तापमान माप कर ताप के आधार पर उसका परिक्षण करना 'थर्मल स्क्रीनिंग' कहलाता है। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग में लगे अधिकारी संभावित जोखिम कारकों का पता लगाने के लिए प्रत्येक यात्री के 21 दिनों के यात्रा इतिहास की गहन जांच कर रहे हैं।
प्रधान ने बताया, "केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी इबोला जांच दिशानिर्देशों के अनुसार हवाई अड्डे परिसर में अलग कक्ष और परीक्षण की व्यवस्था भी की गई है।" बैंकॉक से एक अंतरराष्ट्रीय विमान यहां हवाई अड्डे पर उतरा और उस देश से आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखी गई। अधिकारी ने बताया कि सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे तेज बुखार, बदन दर्द या असामान्य थकान जैसे किसी भी लक्षण की सूचना दें। इस सलाह में सूचीबद्ध लक्षणों में बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चकत्ते और लाल आंखें शामिल हैं।
Similar Post
-
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में पुराना मोर्टार निष्क्रिय किया गया
ईटानगर, शनिवार, 13 जून 2026। अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भा ...
-
असम में एएन-32 परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत
नई दिल्ली, शनिवार, 13 जून 2026। असम के जोरहाट में रूसी मूल के एएन-3 ...
-
मोदी फ्रांस, स्लोवाकिया की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना, वैश्विक नेताओं से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली, शनिवार, 13 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक् ...
