इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 48 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, दो थाई नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 23 मई 2026। सीमा शुल्क विभाग ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 48 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया है और इस सिलसिले में दो थाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली हवाई अड्डे के सीमा शुल्क आयुक्त अरविंद सरन ने कहा कि यह जब्ती हाल के वर्षों में देश के किसी भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की गई सबसे बड़ी मादक पदार्थों की बरामदगी में से एक है। सरन ने कहा, ''इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारी मादक पदार्थों और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी के प्रयासों को रोकने के लिए चौबीसों घंटे कड़ी निगरानी कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि सोने की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए भी समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।
आधिकारिक बयान के अनुसार, 22 मई को उतरे दोनों यात्रियों को हवाई अड्डे पर ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोक लिया गया। बयान में कहा गया है, ''विशिष्ट जानकारी और संदिग्ध यात्रा संकेतकों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों ने दोनों यात्रियों के सामान की गहन जांच की।'' इसमें कहा गया है कि सामान की जांच के दौरान छह 'वैक्यूम-सील्ड' पैकेट बरामद किए गए, जिनमें हाइड्रोपोनिक गांजा होने का संदेह था। बयान के मुताबिक, लगभग 29 किलोग्राम वजन के चार पैकेट एक यात्री, जबकि करीब 19 किलोग्राम वजन के दो पैकेट दूसरे यात्री के सामान से बरामद किए गए। इसमें कहा गया है, ''बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 47.805 किलोग्राम (शुद्ध वजन) था।''
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
