जम्मू कश्मीर: उमर ने 52 लाभार्थियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा
श्रीनगर, मंगलवार, 26 मई 2026। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को 52 लाभार्थियों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मुख्यमंत्री ने एसआरओ-43 और पुनर्वास सहायता योजना (आरएएस) के तहत 52 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपा, जो योग्य लाभार्थियों को अनुकंपा के आधार पर सहायता प्रदान करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।'' एसआरओ-43 राज्य के अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति नियमों को संदर्भित करता है जो उस सरकारी कर्मचारी के आश्रित परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान करने की अनुमति देता है, जिसकी सेवा के दौरान मृत्यु हो गई हो या जो आतंकवाद का शिकार हुआ हो। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नियुक्त किये गए व्यक्तियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे समर्पण, ईमानदारी और जनसेवा की प्रबल भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
Similar Post
-
चुनाव आयोग की कार्यशैली पर चर्चा इंडिया ब्लॉक की बैठक का मुख्य एजेंडा किशोर नाथ शाहदेव
रांची, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता किशोर नाथ शाहदेव ...
-
तमिलनाडु सीएम विजय ने गांधी जयंती पर लोगों से खादी खरीदने और बुनकरों का समर्थन करने की अपील की
चेन्नई, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. ज ...
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी
शिमला, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले क ...
