मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
इंफाल, बुधवार, 27 मई 2026। मणिपुर के विभिन्न जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया तथा हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, एक उग्रवादी को सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के काकवा लिलांडो लम्पाक क्षेत्र से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक स्व-घोषित "कैप्टन" को उसी दिन इंफाल पूर्व जिले के कियामगेउ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और एनआरएफएम के दो सक्रिय सदस्यों को रविवार को थौबल जिले के मयाई केइतेल से पकड़ा गया। मंगलवार को सुरक्षा बलों ने उखरूल जिले में तीन अवैध बंकरों को नष्ट किया तथा पांच किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक उपकरण और दो स्थानीय रूप से बने बंदूक जैसे हथियार बरामद किए। एक अन्य अभियान में चुराचांदपुर जिले के हेंगकोट गांव के वन क्षेत्र से छह राइफलें, मैगजीन और विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
