सीयूईटी: ईद-उल-अजहा की वजह से स्थगित परीक्षाएं अब 31 मई, छह व सात जून को होंगी
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 मई 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 की संशोधित तारीखें और प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ये परीक्षाएं ईद उल-अजहा के कारण 28 मई को स्थगित कर दी गई थीं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार अब ये परीक्षाएं 31 मई, छह जून और सात जून को आयोजित की जाएंगी। एजेंसी ने बताया कि 31 मई को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं और उन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। छह और सात जून के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। एजेंसी ने कहा, ‘‘नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।’’
Similar Post
-
एनसीईआरटी की नौवीं कक्षा में एसआईआर को शामिल किया गया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 26 जून 2026। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और ...
-
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा पर लगी रोक हटाई
जबलपुर, शुक्रवार, 19 जून 2026। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने मध्य ...
