उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की प्रियंका से भेंट, राज्य की राजनीति पर की चर्चा
नई दिल्ली, गुरुवार, 28 मई 2026। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से गुरुवार को मुलाकात की और राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, महिला कांग्रेस के संगठन की मजबूती, महिला शक्ति की भूमिका तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज हो रही हैं। श्रीमती रौतेला ने श्रीमती वाड्रा को देवभूमि आने का भी निमंत्रण दिया है। जिस पर उन्होंने सहमति व्यक्त की है।
उन्होंने चुनावी वर्ष को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। मुलाकात के बाद श्री रौतले ने बताया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार उत्तराखंड में चुनावी तैयारी और संगठन विस्तार पर नजरें बनाये हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह एकजुटता से तैयार है और भारतीय जनता पार्टी के कुशासन और कांग्रेस पार्टी के विज़न को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
