टैम्पो टैवलर-ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत, 13 घायल
बीकानेर, गुरुवार, 28 मई 2026। राजस्थान में बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार को टैम्पो टैवलर और ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीकानेर के कुछ लोग टैम्पो ट्रेलवर से श्रीनाथजी से लौट रहे थे कि तड़के नागौर मार्ग पर एक पैट्रोल पम्प के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टैम्पो ट्रेवलर टकरा गया। इससे टैम्पो में सवार चालक मोहम्मद आरिफ सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लोग 13 घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया। सभी घायलों को तत्काल नोखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया जहां से उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भेज दिया गया। तीनों शव सीएचसी नोखा के शवगृह में रखवा दिये गये। पुलिस ने बताया कि घायलों में आशीष, सोनी, तनुश्री, हिमाशी, भारती, बजरंगलाल, मितांशु, रितिका, जीविका, मयंक, संतोष, मीनाक्षी और निधि शामिल हैं. ये सभी बीकानेर के हैं।
Similar Post
-
चुनाव आयोग की कार्यशैली पर चर्चा इंडिया ब्लॉक की बैठक का मुख्य एजेंडा किशोर नाथ शाहदेव
रांची, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता किशोर नाथ शाहदेव ...
-
तमिलनाडु सीएम विजय ने गांधी जयंती पर लोगों से खादी खरीदने और बुनकरों का समर्थन करने की अपील की
चेन्नई, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. ज ...
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी
शिमला, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले क ...
