नागाबंधम का नया इंटेंस पोस्टर आउट
फिल्म नागाबंधम का नया इंटेंस पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म नागाबंधम को लेकर बना हुआ जबरदस्त बज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शानदार स्टारकास्ट और बेहद टैलेंटेड टीम के दम पर मेकर्स हर नए अपडेट के साथ दर्शकों की उत्सुकता को बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए इसके दमदार टीजऱ ने इस हाइप को और ज्यादा बढ़ा दिया है, जिसने दर्शकों को नागाबंधम की रहस्यमय और रोमांचक दुनिया की एक बेहद दिलचस्प झलक दिखाई और इसे फैंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। एक से बढक़र एक दमदार कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज करने के बाद, मेकर्स ने अब एक नया और धमाकेदार पोस्टर ड्रॉप किया है।
पोस्टर में विराट कर्ण, ऋषभ साहनी, नाभा नतेश और जगपति बाबू सहित पूरी स्टारकास्ट एक साथ एक ही पावरफुल फ्रेम में नजर आ रही है। इस नए पोस्टर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के हर किरदार के पीछे कोई न कोई गहरा राज और छिपी हुई कहानी है, जिसने दर्शकों को फिल्म के इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए और भी ज्यादा उत्सुक कर दिया है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि जब हर चेहरा एक कहानी छिपाएज् हर साया एक राज की रखवाली करे।योद्धाओं से लेकर यात्रियों तक और संतों से लेकर संघर्ष करने वालों तकज्नागाबंधम की दुनिया एक सनसनीखेज फ्रेम में जीवंत हो उठी है।
दुनियाभर में भव्य रिलीज़ तीन जुलाई को। हर नए अपडेट के साथ ‘नागबंधम’ लगातार सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर रही है, खासकर इसके दमदार कैरेक्टर पोस्टर्स ने फिल्म की दुनिया और किरदारों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म के गानों को भी ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जहां नमो रे ने यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज़ पार कर लिए हैं, वहीं शादी के जश्न से भरा गाना सुरा सुरा पांच मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर चुका है। हाल ही में रिलीज़ हुए टीजऱ ने भी एक्साइटमेंट को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। टीजऱ में रहस्यमयी थीम, शानदार विजुअल्स और दमदार बैकग्राउंड स्कोर से भरपूर एक भव्य दुनिया की झलक देखने को मिली, जिसने फिल्म के ग्रैंड स्केल को और खास बना दिया।
भारत की गहरी सांस्कृतिक जड़ों और कम सुनी गई पौराणिक कहानियों से प्रेरित ‘नागबंधम’ फैंटेसी, परंपरा और भावनाओं का अनोखा संगम पेश करने की कोशिश कर रही है। अपने बड़े विजऩ और नए अंदाज़ की कहानी के साथ यह फिल्म इस जॉनर में कुछ अलग और खास लेकर आने का वादा करती है।‘नागबंधम’ की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है। फिल्म को किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म तीन जुलाई 2026 को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज़ होगी।
Similar Post
-
'जन नायकन' के नए प्रचार पोस्टर जारी, 23 जुलाई को होगी रिलीज
केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को फिल्म 'जन नायकन' का नया प्रचार पो ...
-
नीट मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रति दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओ ...
-
रितेश और जेनेलिया ने नीट प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया, कहा- उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए
अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने नीट परीक्षा ...
