नीट प्रश्नपत्र भेजने के लिए वायुसेना के विमानों का इस्तेमाल सरकार की अक्षमता को दर्शाती है: इल्तिजा
श्रीनगर, शुक्रवार, 29 मई 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की पुन: परीक्षा को बिना किसी बाधा के संपन्न कराने के लिए प्रश्नपत्रों को ले जाने में वायु सेना के विमानों के उपयोग की संभावना तलाशना केंद्र सरकार की ‘‘अक्षमता और अयोग्यता’’ को दर्शाता है। इल्तिजा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अब वायुसेना के विमान नीट के प्रश्नपत्र ले जाएंगे। जरा सोचिए भ्रष्टाचार, अक्षमता और नाकाबिलियत किस स्तर तक पहुंच चुकी है। लेकिन जब तक मुसलमान भीड़ हिंसा का निशाना, सुर्खियों का जरिया और नफरत भड़काने का साधन बनते रहेंगे, तब तक आम जनता खुश रहेगी!’’
बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में वायु सेना के विमानों द्वारा नीट परीक्षा के प्रश्नपत्रों को पहुंचाने के विकल्प पर विचार किया गया। इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित थे। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और इस विकल्प को अंतिम विचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष रखा जाएगा।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
