प्राइम वीडियो ने रिलीज किया दि पिरामिड स्कीम का ऑफिशियल ट्रेलर

img

प्राइम वीडियो की नई ड्रामा सीरीज दि पिरामिड स्कीम का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। दि पिरामिड स्कीम एक ऐसी दमदार ड्रामा सीरीज है जो शॉर्टकट से जल्दी पैसा कमाने के खतरनाक लालच, महत्वाकांक्षा और धोखाधड़ी वाली पिरामिड स्कीम्स के पीछे की कहानी को दिखाती है। दि वायरल फीवर द्वारा प्रोड्यूस की गई और श्रेयांश पांडे द्वारा क्रिएट की गई इस सीरीज को आशीष आर शुक्ला और श्रेयांश पांडे ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी अक्षेंद्र मिश्रा ने लिखी है। सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन, अंजन श्रीवास्तव, अल्फिया जाफरी और आशीष राघव लीड रोल्स में हैं, और अखिलेंद्र मिश्रा, स्मिता बंसल, विजय कुमार, इंद्रेश मलिक, रवि बहल, सुशांत सिंह, सोनल झा और सदानंद पाटिल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में उनका साथ दे रहे हैं।

यह सीरीज पांच जून को पूरे भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में, एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर होगी। दि पिरामिड स्कीम का ट्रेलर चमचमाती दौलत और सिर्फ छह महीनों में आपकी किस्मत बदलने के बड़े-बड़े वादों की दुनिया में ले जाता है। इसमें हमारा सामना गोल्डी (परमवीर सिंह चीमा द्वारा निभाया गया किरदार) और मनोज श्रीवास्तव (रणवीर शौरी द्वारा निभाया गया किरदार) से होता है, ये दो ऐसे लोग हैं, जिनकी इच्छाएं अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों ही पिरामिड मार्केटिंग पर आधारित सपनों का बिजनेस मॉडल के इस चमकीले जाल में खिंचे चले आते हैं, एक ऐसी दुनिया जो सिर्फ दूसरों को इस सिस्टम से जुडऩे के लिए मनाकर जल्दी पैसा, इज्जत और कामयाबी का वादा करती है। सुनने में तो काफी आसान लगता है, है ना? लेकिन गोल्डी और मनोज कामयाबी के इस पिरामिड पर जितना ऊपर चढ़ते हैं, उनके पैरों के नीचे की जमीन उतनी ही खिसकने लगती है। क्या यह कंपनी उनके सपनों को सच में बदलेगी या फिर उन्हें बड़ी-बड़ी दिक्कतों के नीचे दफन कर देगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement