केरल के 12 जिलों में हृदयाघात इकाइयां बनेंगी तथा सभी जिला अस्पतालों में पुनर्वास केंद्र शुरू हुए:मंत्री
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 03 जून 2026। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने बुधवार को कहा कि सरकार राज्य के 12 जिलों में हृदयाघात इकाई स्थापित करने की योजना बना रही है और सभी जिला अस्पतालों में हृदयाघात पुनर्वास केंद्र शुरू हो चुके हैं। मुरलीधरन विधानसभा में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के विधायक ए के एम अशरफ द्वारा उठाए गए उस मुद्दे का जवाब दे रहे थे, जिसमें राज्य में कोविड महामारी के बाद विशेष रूप से युवाओं में हृदयाघात के मामलों में वृद्धि का जिक्र था। अशरफ ने सदन का ध्यान युवाओं और बच्चों में हृदयाघात के बढ़ते मामलों की ओर दिलाया और कहा कि पहले यह स्थिति केवल 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों में ही देखी जाती थी। मंजेश्वर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक अशरफ ने कहा कि हृदयाघात के इलाज का खर्च बहुत अधिक है क्योंकि दवाइयां बहुत महंगी हैं। अशरफ द्वारा उठाए गए मुद्दे को महत्वपूर्ण बताते हुए मुरलीधरन ने कहा कि सरकार हृदयाघात के मरीजों का तत्काल उपचार सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है।
मंत्री ने कहा कि कुछ रिपोर्टों में तो यह भी दावा किया गया है कि कोविड-19 ने भी इस बीमारी के मामलों में वृद्धि में योगदान दिया है, लेकिन इसकी पुष्टि वैज्ञानिक प्रयोगों और अध्ययनों के माध्यम से की जानी है। हालांकि, उन्होंने बताया कि फिलहाल सरकार राज्य के 12 जिलों में हृदयाघात इकाई स्थापित करने की योजना बना रही है, सिवाय वायनाड और मलप्पुरम के, जहां यह सुविधा वहां के मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध कराई जा सकती है। मंत्री जी ने कहा कि सभी जिला अस्पतालों में हृदयाघात पुनर्वास इकाइयां शुरू हो गई हैं।
Similar Post
-
नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्रियों की गैरमौजूदगी पर ओब्रायन ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ ने ...
-
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पराली जलाने पर 46 किसानों पर जुर्माना
महाराजगंज (उप्र), शनिवार, 14 नवम्बर 2026। महाराजगंज जिले की निचल ...
-
पुरी ने मप्र से निर्वाचित होने के बाद उप्र राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह प ...
