केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक
नई दिल्ली, बुधवार, 03 जून 2026। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि राजधानी में लगातार हो रही आग से जुड़ी घटनाएं ''बेहद चिंताजनक'' हैं। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।
केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं। आज मालवीय नगर में इतनी बड़ी घटना हो गई।'' उन्होंने कहा कि 20 लोगों की मौत की दुखद खबर बेहद पीड़ादायक है। केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली में लगातार हो रहे अग्निकांड और मासूम लोगों की मौतें बेहद चिंताजनक हैं।'' इस बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अग्निशमन और बचाव कार्यों में अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाया।
'आप' की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने 'एक्स' पर लिखा, ''यह घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का कारण बनी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दमकल विभाग की टीम 45 मिनट देर से पहुंची। विदेशी नागरिकों को बचाने के लिए स्थानीय निवासियों को गद्दे बिछाने पड़े। थाने के पीछे स्थित दमकल केंद्र घटनास्थल से केवल तीन मिनट की दूरी पर है। फिर पहुंचने में 45 मिनट क्यों लगे?'' उन्होंने यह भी कहा कि बिजली के तारों में हुए धमाके इस बात का संकेत हैं कि इलाके की बिजली आपूर्ति भी समय पर काटी नहीं की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में कई विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिनमें अधिकांश लोग मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के हैं।
Similar Post
-
दिल्ली में सांसदों के साथ बैठक 'बड़ी सफलता' : मुख्यमंत्री शिवकुमार
बेंगलुरु, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के ...
-
पीडीपी अनुच्छेद-370 को बहाल करने की मांग को लेकर पांच अगस्त को प्रदर्शन करेगी : महबूबा
श्रीनगर, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल पर संजय राउत का तंज, मोदी सरकार के नए विधेयक को बताया महज एक राजनीतिक मायाजाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 जुलाई 2026। देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन ...
