बिहार के पुलों का नियमित सुरक्षा ऑडिट और निरीक्षण सुनिश्चित करें अधिकारी: सम्राट चौधरी
पटना, गुरुवार, 04 जून 2026। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलों का विशेषज्ञों के माध्यम से नियमित सुरक्षा ऑडिट (सेफ्टी ऑडिट) और निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के बयान के अनुसार, चौधरी ने कहा कि सड़क और पुल निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ''लोगों को सुरक्षित, सुगम और उच्च गुणवत्ता वाला सड़क संपर्क उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।'' मुख्यमंत्री ने सड़क एवं पुल निर्माण तथा उनके रखरखाव के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जानी चाहिए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने मुंगेर-बड़ियारपुर-घोरघाट-सुल्तानगंज-भागलपुर-सबौर फोरलेन गंगा पथ परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की। यह परियोजना 'हाइब्रिड एन्युटी मॉडल' (एचएएम) के तहत क्रियान्वित की जाएगी। चौधरी ने कहा कि इस परियोजना से पूर्वी बिहार में संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में बिहार के पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सड़क निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
