आंधी-तूफान और तेज हवा के लिए आईएमडी के 'रेड' अलर्ट के बीच दिल्ली में हुई हल्की बारिश
नई दिल्ली, गुरुवार, 04 जून 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी गर्म और उमस भरे मौसम से लोगों को उस वक्त राहत मिली जब शहर में हल्की बारिश हुई। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रेड अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। विभाग ने यह भी बताया कि दिल्ली में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। शहर के सभी जिलों के लिए यह पूर्वानुमान लगाया गया है। आईएमडी ने आंधी-तूफान की आशंका जताई और निवासियों को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी भेज दी गई है।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
