पंजाब के पांच प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद चौकसी बढ़ाई
जालंधर, गुरुवार, 04 जून 2026। पंजाब के पांच प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल बृहस्पतिवार को मिलने के बाद सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। ईमेल में कुछ सरकारी प्रतिष्ठानों में भी विस्फोट की धमकी दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' की बरसी से दो दिन पहले आए इस धमकी भरे ईमेल में जून 1984 में स्वर्ण मंदिर से आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए चलाए गए विवादास्पद सैन्य अभियान के बारे में टिप्पणियां की गई हैं।
पुलिस के मुताबिक, जालंधर में पुलिस टीम ने देवी तालाब मंदिर में तलाशी अभियान चलाया, हालांकि वहां कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि यह धमकी दहशत फैलाने के इरादे से दी गई प्रतीत होती है, लेकिन कोई जोखिम नहीं लिया जा सकता और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बताया कि साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगा रही है। यह ताजा घटना पिछले कुछ हफ्तों में पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर इसी तरह की धमकियों के बाद सामने आई है, जो बाद में फर्जी साबित हुईं।
Similar Post
-
रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए 20 'ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम जैमर' का अनुबंध किया
नई दिल्ली, बुधवार, 10 जून 2026। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को भारत ...
-
नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
नई दिल्ली, बुधवार, 10 जून 2026। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वा ...
-
तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, बुधवार, 10 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता ...
