तमिलनाडु विधानसभा का सत्र 18 जून को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा : विस अध्यक्ष
चेन्नई, शुक्रवार, 05 जून 2026। तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष जे सी डी प्रभाकर ने शुक्रवार को घोषणा की कि विधानसभा का सत्र 18 जून को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। जब उनसे संवाददाताओं ने सत्र की अवधि एवं अन्य संबंधित विषयों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, '' (इस संबंध में) जब भी कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी, तब आपको सारी जानकारी दे दी जायेगी।'' जब संवाददाताओं ने राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' और राष्ट्रगान से संबंधित प्रोटोकॉल या राज्यपाल से कोई विशेष अनुरोध प्राप्त होने के बारे में सवाल किया, तो अध्यक्ष ने कहा, ''जब राज्यपाल अभिभाषण देंगे, तब आप स्वयं देख लेंगे कि क्या होता है।'' ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से संबंधित याचिकाओं, जिनमें कथित तौर पर वापस ली गई याचिकाएं भी शामिल हैं, की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
उन्होंने कहा, '' यदि कोई निर्णय लिया गया होता, तो मैं तुरंत इसकी घोषणा कर देता। इस पर विचार चल रहा है। हम सभी याचिकाओं और मांगों की जांच कर रहे हैं। उचित कार्रवाई की जाएगी और सही समय पर सूचित किया जाएगा।'' विधानसभा की कार्यवाही के पूर्ण प्रसारण की मांग पर अध्यक्ष ने कहा कि जनता, विशेषकर युवाओं में, सदन की कार्यवाही को सीधे देखने की तीव्र इच्छा है। उन्होंने कहा, ''विशेष रूप से युवा पीढ़ी, जो पहले केवल समाचारों के माध्यम से राजनीति पर नजर करती थी, अब अपने विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री के कामकाज को सीधे देखने के लिए बहुत उत्सुक है।'' उन्होंने कहा कि उचित समय पर प्रसारण बढ़ाने के संबंध में उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
