नेकां आठ जून को 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में शामिल होगी : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, शुक्रवार, 05 जून 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी आठ जून को दिल्ली में होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में शामिल होगी। अब्दुल्ला ने यहां हजरतबल में पत्रकारों से कहा, ''बैठक होने वाली है। उमर (अब्दुल्ला) या मैं, हम में से कोई एक जाएगा। जाहिर है, हम उसका (इंडिया गठबंधन) हिस्सा हैं। हम वहां मौजूद रहेंगे।'' विपक्ष के नेता सुनील शर्मा की अनुच्छेद 370 के मुद्दे को ''दफना दिए जाने'' वाली टिप्पणी पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे के मुद्दे को आखिरी सांस तक उठाती रहेगी। उन्होंने कहा, ''जिस दिन हम सब कश्मीर में दफन हो जाएंगे, उसी दिन यह (अनुच्छेद 370 मुद्दा) भी दफन होगा।'' नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बुधवार को घोषणा की कि उसके विधायक राज्य का दर्जा और विशेष दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
