उप्र: गोरखपुर में दवा की एक दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला
गोरखपुर, शुक्रवार, 05 जून 2026। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित प्रमुख भालोटिया दवा बाजार में शुक्रवार सुबह एक दुकान में आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग ने 20 मिनट में आग पर काबू पाकर घनी आबादी वाले बाजार को बड़े हादसे से बचा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, टाउन हॉल क्षेत्र की दवा बाजार बिल्डिंग की पहली मंजिल पर सुबह करीब 8:22 बजे आग लगी। उन्होंने बताया कि एक दुकान से धुआं उठता देख व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि सूचना पाकर गोलघर अग्निशमन केंद्र से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) संतोष कुमार राय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है हालांकि सही कारण की जांच जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली: व्यापारी से 22 लाख रुपये के रत्न चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 19 जुलाई 2026। दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी का ...
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को गिराने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
कोलकाता, शनिवार, 19 जुलाई 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम ...
-
अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी विस्फोट: तीन साझेदार गिरफ्तार, लाइसेंस खत्म होने के बावजूद जारी था काम
अहमदाबाद, शनिवार, 19 जुलाई 2026। अहमदाबाद के रामोल इलाके में अव ...
